सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   VIPs Attend Wedding of Satyanarayan Gupta's Granddaughter; Several Dignitaries, Including Om Birla Arrive

Rajasthan News: झालावाड़ के इस विवाह समारोह में जुटे देशभर के VIP, स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Satyanarayan Gupta’s Granddaughter’s Wedding: झालावाड़ में सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह में ओम बिरला सहित कई वीआईपी शामिल हुए। दो दिनों तक चले आयोजन में विभिन्न राज्यों के नेता पहुंचे। प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं कीं और कार्यक्रम शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

VIPs Attend Wedding of Satyanarayan Gupta's Granddaughter; Several Dignitaries, Including Om Birla Arrive
सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह में ओम बिरला सहित कई वीआईपी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ शहर में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह में देशभर की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। यह आयोजन पिछले दो दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है, जहां विभिन्न राज्यों से वीआईपी मेहमान पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे हैं।

Trending Videos

 
पहले दिन प्रमुख नेताओं की भागीदारी
शुक्रवार रात करीब 8 बजे के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और छबड़ा विधायक प्रेम सिंह सिंघवी समारोह में शामिल हुए। शहर के निकट कोलाना स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। लगभग एक घंटे तक रुकने के बाद ओम बिरला वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरे दिन भी जारी रहा आगमन
शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर हवाई मार्ग से झालावाड़ पहुंचे और समारोह में भाग लिया। उनके रात्री विश्राम का कार्यक्रम भी झालावाड़ में तय रहा। वहीं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे, जिन्होंने दोपहर में विवाह समारोह में भाग लिया और बाद में शहर में अन्य स्थानों पर भी गए।
 
अन्य नेताओं की मौजूदगी और आवागमन
समारोह में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और बाद में रवाना हो गए।



पढ़ें- ईद-उल-फितर: वैश्विक तनाव के बीच अजमेर में नसीरुद्दीन चिश्ती का संदेश, कहा- संवाद और भाईचारा ही समाधान
 
प्रशासनिक तैयारियां और व्यवस्था
वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां कीं। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
 
सत्यनारायण गुप्ता का राजनीतिक परिचय
सत्यनारायण गुप्ता झालावाड़ के जाने-माने व्यक्तित्व रहे हैं और जन अभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2003 के दौरान वसुंधरा सरकार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। भाजपा की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ के चलते विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके संबंध रहे हैं, जिसका असर इस विवाह समारोह में देखने को मिला।
 
समारोह बना चर्चा का विषय
झालावाड़ में आमतौर पर कई विवाह समारोह आयोजित होते हैं, लेकिन इस आयोजन में देशभर के वीआईपी आगमन के कारण यह समारोह विशेष रूप से चर्चा में बना हुआ है। लगातार दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने शहर को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed