सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: Three More Held in Govt Portal Hacking Case; Digital Footprints Lead Police to Accused

Jhalawar News: सरकारी पोर्टल हैकिंग मामले में 3 और गिरफ्तार, डिजिटल फुटप्रिंट से पुलिस तक पहुंची कड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र और राज्य की सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर राजकोष को नुकसान पहुंचाने वाले साइबर गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। डिजिटल ट्रेल के आधार पर तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक हिरासत में लिए गए आरोपियों की संख्या 51 हो गई है।

Jhalawar News: Three More Held in Govt Portal Hacking Case; Digital Footprints Lead Police to Accused
साइबर फ्रॉड मामले के तीन आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के डिजिटल मददगार और गिरोह को इंटरनेट एक्सेस उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में कुल 51 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को निशाना बनाकर राजकोष को भारी नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन शटरडाउन शुरू किया था। इस अभियान के तहत पूर्व में सरगना सहित 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: भरतपुर रोड पर होटल तोड़फोड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान, कार जब्त

जांच में सामने आया कि गिरोह के मुख्य सरगना रामअवतार सैनी, उसके सहयोगियों और मास्टर माइंड विक्रम सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के विभिन्न स्तरों तहसील, जिला, राज्य और केंद्र के नोडल अधिकारियों की आधिकारिक आईडी सॉफ्टवेयर के माध्यम से हैक कीं। पासवर्ड ब्रेक कर और ओटीपी बायपास करते हुए आईडी लॉगिन कर बड़ी संख्या में इनएक्टिव खातों को एक्टिव किया तथा लैंड सीडिंग के जरिए अपात्र व्यक्तियों को पात्र सूची में जोड़ा गया। इस तरह फर्जी लाभार्थी बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

गिरोह को योजनाओं तक पहुंच दिलाने के लिए जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया, उनके सिम धारक जितेंद्र कुमार सैनी, विष्णु कुमार सैनी और उपयोगकर्ता नीरज कुमार सैनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार (25), जितेंद्र कुमार (25) तथा विष्णु कुमार (23) तीनों दौसा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed