{"_id":"69d0e9e479906d00da0728a6","slug":"woman-dies-after-jumping-from-moving-bus-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4125221-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चलती बस से कूदी मध्य प्रदेश की महिला, पहिए के नीचे आने से मौत; घंटों हाईवे पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चलती बस से कूदी मध्य प्रदेश की महिला, पहिए के नीचे आने से मौत; घंटों हाईवे पर पड़ा रहा शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार
झालावाड़ के रायपुर थाना क्षेत्र में सुवांस गांव के पास 65 वर्षीय मांगी बाई गुर्जर चलती रोडवेज बस से कूद गईं। बस के पहिए के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
रोडवेज बस से एक बुज़ुर्ग महिला की कूदने से मौत
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर सुवांस गांव के पास चलती रोडवेज बस से एक बुज़ुर्ग महिला अचानक कूद गई और बस के पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंडक्टर ने बुजुर्ग महिला बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहा। घटना की खबर मिलते ही रिडकोर मेगा हाईवे की एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और महिला को रायपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एमपी की रहने वाली थी महिला
मृतका की पहचान 65 वर्षीय मांगी बाई पत्नी भंवरलाल गुर्जर निवासी दतियाखेड़ी, थाना सोयत, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे रायपुर क्षेत्र में अपने मायके आई हुई थीं और भूमाड़ा चौराहे से बकानी चौराहे पर बूंदी डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर अपने ससुराल दतियाखेड़ी वापस लौट रही थीं। बस आधा किलोमीटर भी नहीं चली थी कि गेट के पास खड़ी महिला अचानक नीचे कूद गई।
कंडक्टर ने महिला को बचाने की कोशिश की
बस कंडक्टर विजय सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि महिला कूदने वाली हैं उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी ओर खींचकर बचाने की कोशिश की लेकिन महिला फिर भी नीचे गिर गईं और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। बस में उस वक्त करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रायपुर अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में महिला ने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
Trending Videos