सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News: Father Kills Daughter Over Love Affair, Truth Exposed Just Before Last Rites

ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, अंतिम संस्कार से पहले खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना को हादसा बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई, लेकिन एक रिश्तेदार की सतर्कता से पूरा सच उजागर हो गया।
 

Jhunjhunu News: Father Kills Daughter Over Love Affair, Truth Exposed Just Before Last Rites
प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पिलानी क्षेत्र के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की कनपटी पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। इतना ही नहीं वारदात के बाद हत्या को हादसे का रूप देकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई लेकिन मौसी की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया।

Trending Videos


पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र कुमार नेहरा की पुत्री प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना देने वाले ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे, जहां घर के चौक में युवती की अर्थी सजाई जा रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। जांच में सामने आया कि पिता-पुत्री के बीच प्रेम विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर पिता ने प्रियंका की कनपटी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना को सीढ़ियों से गिरने का हादसा बताकर छिपाने का प्रयास किया और रिश्तेदारों को भी यही जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tonk News: अंतरजातीय शादी से नाराज थे काका, गुस्साए भतीजे ने गोली से उड़ाया

जयपुर से आई मौसी ने शव पर गहरे घाव और खून के निशान देखकर संदेह जताया। उसने अपने बेटे गौरव को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला हत्या में दर्ज हुआ। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर खून के धब्बे, कनपटी पर गहरा घाव और परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी पिता पिछले कुछ समय से बेटी के प्रेम संबंध को लेकर नाराज था और उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। 

प्रियंका बीएससी स्नातक थी और झुंझुनू में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे परिवार असहमत था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed