Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore Sanchore Road Accident Bolero Collision Four Deaths

राजस्थान: जालोर में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बोलेरो की टक्कर से पांच साल के बच्चे समेत चार की मौत

Mon, 09 Nov 2026 10:25 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

राजस्थान के जालोर जिले में सांचौर के पास रविवार रात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की गुजरात ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस बोलेरो चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Jalore Sanchore Road Accident Bolero Collision Four Deaths
जालोर जिले में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले में दिवाली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सांचौर के पास रविवार रात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने गुजरात ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


गांव लौटते समय बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, पुर निवासी जीयाराम विश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान सांचौर के पास एक बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पांच साल के पोते समेत तीन की मौके पर मौत
हादसे में पुर निवासी जीयाराम विश्नोई, उनके रिश्तेदार रामलाल और जीयाराम के पांच वर्षीय पोते कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शामी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ले जाते समय महिला ने भी तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल शामी को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस तरह हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई।


बोलेरो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एक ही परिवार से जुड़े लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दीपावली पर परिवार में मनाई जा रही खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed