फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Road Accident two Killed as Uncontrolled Scorpio Hits Tree in Jhunjhunu two Shifted to Jaipur

Rajasthan: झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी; दो युवकों की मौत, दो जयपुर रेफर

Wed, 05 Aug 2026 10:39 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

झुंझुनूं के बगड़ तिराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुलने का दावा किया गया है, जिससे एक बार फिर वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Road Accident two Killed as Uncontrolled Scorpio Hits Tree in Jhunjhunu two Shifted to Jaipur
अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनूं जिले के बगड़ तिराहे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसा रात करीब एक से दो बजे के बीच का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के बाद कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की हालत देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई।
विज्ञापन


दो की मौके पर मौत
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवलगढ़ क्षेत्र के कोलसिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद गाड़ी सड़क से उतरकर कई बार पलटी और आखिर में पेड़ से टकराकर रुक गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की गति कितनी थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


एयरबैग नहीं खुलने का दावा
इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना की भीषणता के बावजूद स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुले। यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब झुंझुनूं में एक अन्य स्कॉर्पियो दुर्घटना में एयरबैग नहीं खुलने के आरोप को लेकर महिंद्रा एजेंसी के बाहर पिछले सात दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में बगड़ तिराहे पर हुए इस हादसे के बाद एयरबैग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed