सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Vigilance Device Will Now Automatically Stop a Moving Train If a Loco Pilot Dozes

Rajasthan News: चलती ट्रेन में लोको पायलट को झपकी आने पर अब खुद रुक जाएगी गाड़ी, नया विजिलेंस डिवाइस सक्रिय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Jodhpur News: जोधपुर रेलवे मंडल ने 166 इलेक्ट्रिक इंजनों में नया विजिलेंस डिवाइस लगाया है, जो लोको पायलट के एक मिनट तक निष्क्रिय रहने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देता है। यह प्रणाली आरडीएसओ के नए मानकों पर आधारित सुरक्षा नवाचार है।
 

Rajasthan News: Vigilance Device Will Now Automatically Stop a Moving Train If a Loco Pilot Dozes
एक मिनट तक लोको पायलट की निष्क्रियता पर सक्रिय हो जाएगा यह स्विच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेलवे ने ट्रेन संचालन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रेन चलाते समय यदि लोको पायलट एक निश्चित अवधि तक निष्क्रिय रहता है, तो इंजन में लगाया गया विजिलेंस स्विच डिवाइस सक्रिय होकर ट्रेन को अपने आप रोक देगा। यह प्रणाली पहले से मौजूद विजिलेंस मैकेनिज्म का उन्नत रूप है, जिसे जोधपुर के भगत की कोठी डीजल शेड के 166 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।
Trending Videos

 
आरडीएसओ के नए मानकों पर आधारित व्यवस्था
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह नया सिस्टम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की मोडिफिकेशन शीट एमएस-505 के अनुसार विकसित किया गया है। पुराने फुट ऑपरेटेड विजिलेंस स्विच (PVCd) को अब हैंड ऑपरेटेड पुश बटन (BPVG) से बदल दिया गया है। इससे लोको पायलट को बार-बार पैर से स्विच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती और वह ड्राइविंग पर अधिक केंद्रित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नए सिस्टम में यदि लोको पायलट एक मिनट (60 सेकंड) तक कोई गतिविधि नहीं करता, जैसे थ्रॉटल चलाना या विजिलेंस रिसेट बटन दबाना तो यह डिवाइस पहले दृश्य चेतावनी, फिर श्रव्य संकेत देता है। इसके बाद भी यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं होती तो यह आपातकालीन ब्रेक सक्रिय कर देता है और ट्रेन अपने आप रुक जाती है।
 
अतिरिक्त बैकअप से बढ़ी सुरक्षा
नए सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक बैकअप पुश बटन (BVPR) भी जोड़ा गया है, जिसका उपयोग जरूरत पड़ने पर विजिलेंस रिसेट करने के लिए किया जा सकता है। इससे न केवल सुरक्षा का स्तर बढ़ा है, बल्कि चालक दल की सतर्कता का प्रभावी परीक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।

एक मिनट तक लोको पायलट की निष्क्रियता पर सक्रिय होगा यह स्विच
 
166 इंजनों में पूरा हुआ अपग्रेड
वरिष्ठ इंजीनियर राजकुमार शर्मा के अनुसार, जोधपुर के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर कुल 169 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में से 166 इंजनों में यह आधुनिक विजिलेंस सिस्टम लगाया जा चुका है। शेष लोकोमोटिव में भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल सुरक्षा और विश्वसनीयता के प्रति भगत की कोठी डीजल शेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 
लोको पायलट की सतर्कता पर केंद्रित तकनीक
मंडल विद्युत इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक) हर्षित कुमार सिंह ने बताया कि यह डिवाइस ट्रेन चलाने के दौरान लोको पायलट की सतर्कता को लगातार मॉनिटर करता है। जब तक पायलट थ्रॉटल या अन्य नियंत्रणों को संचालित करता रहता है, सिस्टम रिसेट होता रहता है। लेकिन जैसे ही गतिविधि रुकती है, चेतावनी और स्वचालित ब्रेक की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- दुखद:डोलियां उठने से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी, पेड़ से लटका मिला शव; बेटी ने लगाया ऐसा आरोप, वजह भी बताई
 
उन्होंने कहा कि यह तकनीक विशेष रूप से उन स्थितियों में उपयोगी है जब लोको पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ जाए या वह बेहोश हो जाए। ऐसे में ट्रेन अपने आप रुक जाएगी और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव संभव होगा।
 
सुरक्षा और आधुनिकता की दिशा में कदम
जोधपुर मंडल में विजिलेंस डिवाइस का यह उन्नत संस्करण न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। रेलवे का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी इंजनों को इस अत्याधुनिक प्रणाली से लैस किया जाए।


यह भी पढ़ें- Sirohi News: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा दो नवंबर को, सिरोही में 12 परीक्षा केंद्र पर 3120 अभ्यर्थी देंगे पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed