सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajasthan Man and Woman Die After Being Run Over by Train in Pali Sumerpur

Rajasthan: सुबह-सुबह दहल उठा पाली, ट्रेन से कटकर युवक-युवती की हुई मौत; मची चीख-पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में जवाई बांध रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan Man and Woman Die After Being Run Over by Train in Pali Sumerpur
पाली में दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जवाई बांध रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सामने आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुमेरपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुमेरपुर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक पहचान नहीं सकी थी
पुलिस के अनुसार मृत युवक और युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के नाना थाना क्षेत्र के निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उनकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर पटाखा फैक्टरी विस्फोट: 8 लोगों की मौत का आरोपी याकूब पुलिस की पकड़ से दूर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
मामले की जानकारी संबंधित परिजनों को दे दी गई है। पुलिस परिजनों के अस्पताल पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की जा सके। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला महज दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed