फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   A high-tension line insulator broke, killing one woman and injuring several others.

Kota News: कोटा में 33 केवी लाइन का इंसुलेटर टूटा, करंट फैलने से महिला की मौत; 9 झुलसे

Sun, 05 Jul 2026 07:43 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 07:43 PM IST
सार

कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र में 33 केवी हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने से घरों और जमीन में करंट फैल गया। हादसे में एक महिला की मौत, तीन बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए और दो गायों की भी मौत हुई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
A high-tension line insulator broke, killing one woman and injuring several others.
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का इंसुलेटर धमाके के साथ टूट गया, जिसके बाद आसपास के घरों और जमीन में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 9 लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो गायों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह घटना शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरड़ा बस्ती क्रेशर रोड इलाके की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

विज्ञापन

अनंतपुरा थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि बरड़ा बस्ती में दो मकानों के ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइन का इंसुलेटर अचानक धमाके के साथ टूट गया, जिससे दोनों घरों और आसपास के क्षेत्र में करंट फैल गया। हादसे में 30 वर्षीय सलमा की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना में घायल इशाक बेग ने बताया कि रविवार होने के कारण वह घर पर ही था। अचानक शोर सुनकर वह बाहर निकला तो देखा कि उसकी पत्नी, पोता और पोती करंट की चपेट में तड़प रहे थे। उन्हें बचाने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसे भी तेज करंट का झटका लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

मृतका सलमा के परिजनों का आरोप है कि उनके घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए उन्होंने कई बार बिजली विभाग को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सलमा अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति फर्नीचर बनाने का काम करता है।

इस मामले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के एक्सईएन आशीष जोहरी ने बताया कि बारिश के मौसम में इंसुलेटर टूटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पथरीला इलाका है और बिजली के टावर के चारों ओर मकान बने हुए हैं। इंसुलेटर टूटने के बाद करंट फैलने से अर्थ फॉल्ट हो गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम यह जांच कर रही है कि इंसुलेटर टूटने की वास्तविक वजह क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed