{"_id":"6a52136a04389cc32302ce56","slug":"friends-took-a-selfie-on-the-highway-minutes-later-they-were-hit-by-an-unknown-vehicle-and-died-kota-news-c-1-1-noi1391-4489775-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में दर्दनाक हादसा: सेल्फी बनी आखिरी याद, NH-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में दर्दनाक हादसा: सेल्फी बनी आखिरी याद, NH-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Sat, 11 Jul 2026 10:40 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:40 PM IST
सार
Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे से कुछ देर पहले मृतकों ने मोबाइल से सेल्फी ली थी, जो अब उनकी आखिरी तस्वीर बन गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: नेशनल हाईवे-27 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। यह हादसा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी इलाके में हुआ। मृतक दोनों युवक उम्मेदगंज भील बस्ती के रहने वाले थे, जो बाइक से उम्मेदगंज से झालावाड़ रोड स्थित जगपुरा की ओर जा रहे थे।
अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
उद्योग नगर थानाधिकारी मांगेलाल यादव ने बताया कि अभिषेक, मोनू और कालू देर रात जगपुरा की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे-27 पर चढ़ते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर गैंगरेप केस: होटलों में हैवानियत, चंद पैसे देकर नोंचते रहे बचपन, घिनौने कांड का ऐसे हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन
सेल्फी बनी आखिरी याद
इस हादसे में बाइक सवार मोनू और अभिषेक की मौत हो गई, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले मोनू के पिता राजेश ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। अभिषेक के दोस्त दुर्गाशंकर ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले ही अभिषेक और मोनू ने मोबाइल से एक सेल्फी ली थी। उसी दौरान घायल कालू पास में पानी पीने चला गया था। कुछ ही मिनट बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया और वही सेल्फी दोनों दोस्तों की आखिरी तस्वीर बन गई।