Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Mukundra Tiger Reserve to Get New Tigress from Maharashtra, 200 Chital Planned from Delhi

कोटा: मुकुंदरा में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, महाराष्ट्र से आएगी बाघिन; दिल्ली से 200 चीतल लाने की तैयारी

Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके लिए भोजन की उपलब्धता मजबूत करने की तैयारी है। अगले महीने महाराष्ट्र से एक बाघिन को यहां लाया जा सकता है, जबकि दिल्ली से 200 चीतल लाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Kota: Mukundra Tiger Reserve to Get New Tigress from Maharashtra, 200 Chital Planned from Delhi
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में आएगी एक और बाघिन

विस्तार

पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के कोटा जिले में बाघों की संख्या को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में महाराष्ट्र से एक बाघिन को लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ में ही रिजर्व में दिल्ली से भी 200 चीतल ले जाएंगे। इसके बाद बाघों के लिए शिकार का आधार और मजबूत हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक बाघिन को कोटा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं 200 चीतल लाने के लिए भी प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। जिसके अप्रूवल की इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के सीसीएफ टी.मोहनराज ने बताया कि मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए रिजर्व में प्रेबेस बढ़ाने का काम चल रहा है, जिसके बाद इस बाघिन को महाराष्ट्र से यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रपोज का अप्रूवल मिलते ही चीतल को लाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसी साल फरवरी महीने में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को कोटा मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया था। जिसे MT-10 के नाम से जाना जाता है। इस बाघिन ने रावता रेंज और बैली में अपनी टेरिटरी बना रखी है जो की नर बाग MT-5 के संपर्क में आ चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 

मुकुंदरा रिजर्व में है 7 बाघ-बाघिन
आपको बता दे की मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अभी 7 बाघ और बाघिन विचरण कर रहे हैं। जिसमें दो नर बाघ और 4 बाघिन शामिल है। वहीं एक नर शावक भी रिजर्व में मौजूद है। फॉरेस्ट की टीम 24 घंटे लगातार इनकी निगरानी करती है। वहीं करीब 100 लेपर्ड भी रिजर्व में घूम रहे हैं। ऐसे में 200 चीतल लाने के बाद बाघ और बाघिन के खानपान में भी काफी सुधार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो एक बाघ साल भर में करीब 50 चीतल का शिकार करता है। मुकुंदरा रिजर्व में बाघों के लिए 1 किलोमीटर के अंदर शिकार की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसमें नीलगाय, चिंकारा, चीतल और सांभर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed