{"_id":"6a34ae00cfd802110c01cab0","slug":"the-constable-did-not-hesitate-in-demanding-a-bribe-from-the-complainant-and-was-caught-by-the-acb-late-at-night-with-the-bribe-kota-news-c-1-1-noi1391-4410804-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: थाने के बाहर सात हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों धराया, एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: थाने के बाहर सात हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों धराया, एसीबी ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में एसीबी ने उद्योग नगर थाने में तैनात कांस्टेबल हरिओम को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ दर्ज मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 15 हजार रुपये मांग रहा था। वह पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की।
आरोपी कांस्टेबल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने देर रात को रिश्वत प्रकरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी कांस्टेबल हरिओम की वर्तमान में उद्योग नगर थाने में ड्यूटी लगी हुई है। कांस्टेबल झूठे मामले में समझौता कराने, कार्रवाई रोकने और मामले को रफा दफा करने की एवज में परिवारी से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
पहले ले चुका था 5 हजार रुपये
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में आकर शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि परिवादी के नाबालिग बेटे का किसी से कॉलोनी में झगड़ा हो गया था और उसके बेटे के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दे दी गई। इस मामले में आरोपी कांस्टेबल हरिओम जो की चेतक ड्राइवर है उसने मामले को रफा दफा करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से वह 5 हजार रुपए पहले ले चुका था और बाकी रकम के लिए परिवादी लगातार दबाव बना रहा था।
सात हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया कांस्टेबल
शिकायत का सत्यापन करवा कर देर रात को एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई का आयोजन किया। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। वहीं आरोपी कांस्टेबल हरिओम परिवादी से 8 हजार रुपए रिश्वत लेने को राजी हो गया। देर रात को कांस्टेबल हरिओम ने थाने के बाहर परिवादी से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली। इशारा मिलते ही एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ लिया। आपको बता दें की कोटा एसीबी ने 15 दिन में यह तीसरी रिश्वत प्रकरण मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan Monsoon 2026: मानसून की रफ्तार सुस्त, अगले दो सप्ताह सामान्य से कम बारिश के संकेत; उमस और गर्मी भी बढ़ाएगी परेशानी