सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   All Community Submits Memorandum Seeking Justice for Nisha Devi Demands Probe into Death Case

अस्पताल में महिला की मौत पर 5 दिन से धरना! लोगों ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बहरोड़ के राजकीय जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई निशा देवी की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश लगातार जारी है। घटना के पांच दिन बाद भी लोग अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं।

All Community Submits Memorandum Seeking Justice for Nisha Devi Demands Probe into Death Case
मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय जिला अस्पताल बहरोड़ में उपचार के दौरान हुई निशा देवी की मौत के मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के पांच दिन बाद भी परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को सर्व समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों का कहना था कि बहरोड़ की इंद्रा कॉलोनी निवासी निशा देवी की अस्पताल में उपचार के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मौत हुई है। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने उठाए अस्पताल व्यवस्था पर सवाल
इस दौरान पार्षद सुनील चौहान और मनोज ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा देवी के मामले में चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन नहीं किया, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित उपचार और निगरानी की जाती तो संभवतः महिला की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


जांच और कार्रवाई की उठी मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने भी की हस्तक्षेप की मांग
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेता संजय यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि निशा देवी की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल की पीएमओ डॉ. निधि सहित संबंधित चिकित्सक और स्टाफ की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
वहीं, एसडीएम ने सर्व समाज के प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं से सरकार और संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नीट री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा फैसला, बिना बैंक डिटेल अपडेट किए भी मिलेगा एडमिट कार्ड; छात्रों को बड़ी राहत

पांच दिन से जारी है न्याय की मांग
उल्लेखनीय है कि निशा देवी की मौत के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार अस्पताल परिसर में धरना देकर न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed