सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: Workers stage protest at gates of UltraTech Cement plant against 12-hour shifts and low wages

Kotputli-Behror: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट पर डटे सैकड़ों मजदूर, 12 घंटे काम और कम वेतन का कर रहे विरोध

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ के मोहनपुरा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर सैकड़ों मजदूर 12 घंटे काम, कम वेतन, ओवरटाइम भुगतान और सुरक्षा सुविधाओं की कमी को लेकर धरने पर बैठे। मौके पर पुलिस मौजूद है, कामकाज प्रभावित है और मजदूरों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Kotputli-Behror: Workers stage protest at gates of UltraTech Cement plant against 12-hour shifts and low wages
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली के मोहनपुरा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के बाहर शुक्रवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में मजदूरों और कार्मिकों ने फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर प्लांट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्र हो गए, जिससे प्लांट के बाहर गतिविधियां प्रभावित होने लगीं।

Trending Videos


प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि उनसे फैक्टरी में 12-12 घंटे से अधिक समय तक लगातार काम कराया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उनका कहना है कि इतने लंबे समय तक काम लेने के बावजूद उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन और मजदूरी नहीं दी जा रही। मजदूरों ने बताया कि ओवरटाइम का भुगतान भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- मायके आई पत्नी को मारी गोली: पति ने खुद को भी किया शूट, हुई मौत; शादी समारोह में क्यों दिखा खौफनाक मंजर?

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर सुविधाओं की कमी है और कई बार सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जाती है। ऐसे में उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कार्मिकों ने वेतन वृद्धि, कार्य के घंटे कम करने और श्रम कानूनों के पालन की मांग प्रमुख रूप से उठाई।

आंदोलनकारी मजदूरों के अनुसार, वे इस समस्या को लेकर कई बार फैक्टरी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदारों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी के चलते मजदूरों में आक्रोश बढ़ता गया और अंततः उन्हें काम बंद कर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

धरने और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। फिलहाल मजदूर प्लांट गेट पर डटे हुए हैं, जिससे प्लांट का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। मजदूरों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन द्वारा ठोस आश्वासन और लिखित समझौता नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed