सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Love Triangle Betrayal Pregnant Woman Lured with Tea Drugged and Murdered with Axe by Husband and His Lover

Crime: प्रेमिका ने गर्भवती पत्नी को चाय के बहाने बुलाया; पहले दी नशीली गोली, फिर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर ग्रामीण के दौसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पति और उसकी कथित प्रेमिका ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

 

Love Triangle Betrayal Pregnant Woman Lured with Tea Drugged and Murdered with Axe by Husband and His Lover
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर ग्रामीण जिले के माधोराजपुरा थाना क्षेत्र के दौसरा गांव में एक गर्भवती महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी प्रेमिका ने महिला को चाय पीने के बहाने घर बुलाकर पहले नशीली गोली दी और फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने में मृतका के पति ने भी उसका साथ दिया।


चाय पीने के बहाने बुलाया था घर
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि 10 जून को दौसरा निवासी गोवर्धन गुर्जर ने माधोराजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके छोटे भाई शंकरलाल की पत्नी सम्पत देवी गर्भवती थी और 9 जून को घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली भावना जाट उसे चाय पीने के बहाने अपने घर ले गई। वहां उसकी हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मृत मिली महिला
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब अगले दिन सुबह आरोपी भावना के पिता गणेश जाट ने उन्हें बताया कि सम्पत देवी उनके घर में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और फागी वृत्ताधिकारी अनिल कुमार डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पति शंकरलाल और पड़ोस में रहने वाली भावना पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

चाय में नशीली गोली मिलाकर किया बेहोश
पुलिस पूछताछ में भावना ने स्वीकार किया कि वह शंकरलाल से प्रेम करती थी। इसी वजह से उसने शंकरलाल की पत्नी सम्पत देवी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत उसने सम्पत देवी को अपने घर बुलाया और पानी में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। महिला के बेहोश होने के बाद कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan News: राहुल गांधी पर गहलोत ने ऐसा क्या कहा कि छिड़ गई नई सियासी बहस?

शव को तिरपाल से लपेटा
हत्या के बाद भावना ने अपने प्रेमी शंकरलाल को फोन कर बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के तिरपाल में लपेटा और कट्टों व अनाज की बोरियों के बीच छिपा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।

गर्भवती थी मृतका
पुलिस के अनुसार मृतका सम्पत देवी गर्भवती थी। उसकी हत्या से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में शंकरलाल गुर्जर (28) और भावना जाट (23) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है और जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed