सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror News: Cobra spotted hiding near farm motor, major mishap averted, snake safely rescued

Kotputli-Behror News: मोटर के पास छिपा मिला खतरनाक कोबरा, सतर्कता से टला हादसा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

सिंचाई के लिए मोटर चालू करने पहुंचे किसान को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ इंच की दूरी पर एक जहरीला कोबरा छिपा बैठा है। समय रहते सांप दिखने से जान का खतरा टल गया और बाद में उसका सफल रेस्क्यू कर लिया गया।

Kotputli-Behror News: Cobra spotted hiding near farm motor, major mishap averted, snake safely rescued
कोबरा का रेस्क्यू करते स्नैक कैचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की बानसूर तहसील के टोडिया का बास रोड स्थित एक खेत में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सिंचाई के लिए मोटर चालू करने पहुंचे एक किसान को स्टार्टर के पीछे खतरनाक काला कोबरा छिपा हुआ दिखाई दिया। किसान की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार किसान सुबह खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने पहुंचा था। जैसे ही वह मोटर के स्टार्टर के पास गया, उसकी नजर पीछे दुबके बैठे काले कोबरा पर पड़ गई। अचानक सांप को देखकर वह घबरा गया लेकिन उसने समझदारी दिखाते हुए उससे दूरी बना ली। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते खेत पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ गैंगस्टर; साजिश नाकाम
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल स्नेक कैचर सुरेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। कोबरा स्टार्टर के पीछे छिपा हुआ था, जिससे उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। स्नेक कैचर ने आवश्यक उपकरणों की मदद से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया।


स्नेक कैचर सुरेश ने बताया कि गर्मी और उमस के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में खेतों, मोटरों, मशीनों और घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed