सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: 20,000 reward criminal arrested with cache of weapons, links to Buteri firing case emerge

Kotputli-Behror: हथियारों के जखीरे के साथ 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बुटेरी फायरिंग कांड से जुड़े तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुटेरी फायरिंग मामले से जुड़े 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।
 

Kotputli-Behror: 20,000 reward criminal arrested with cache of weapons, links to Buteri firing case emerge
मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश सचिन को गिरफ्तार किया है। कोटपूतली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।



पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी सचिन अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर कोटपूतली थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: एक तरफ तालियां, दूसरी तरफ आंसू! नर्सिंग पेशे को लेकर जयपुर में दिखा बड़ा विरोधाभास
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और पांच खाली मैगजीन बरामद कीं। इसके अलावा अवैध गतिविधियों में उपयोग की जा रही एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुटेरी गांव में हुई फायरिंग की घटना में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई आरोपी सचिन ने की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर चुकी है। हिमांशु से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सचिन की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी रखकर उसे दबोच लिया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायरों और खरीदारों के बारे में अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से तो नहीं है। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed