सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News: Blood ties turn deadly, man kills his own brother with an axe, 3 family members injured

Kotputli-Behror News: खून से लाल हुए रिश्ते, सगे भाई ने कुल्हाड़ी से अपने ही भाई की हत्या की, तीन परिजन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की जान चली गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया।

Kotputli-Behror News: Blood ties turn deadly, man kills his own brother with an axe, 3 family members injured
अस्पताल के बाहर जमा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बेरीबांध गांव में मामूली कहासुनी ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि सगे भाइयों के रिश्ते खून से रंग गए। गुरुवार देर रात हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की कुल्हाड़ी और फरसी से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बचाव के लिए पहुंचे तीन अन्य परिजन घायल हो गए। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।



पुलिस के अनुसार बेरीबांध गांव स्थित दयाराम सिंह की ढाणी निवासी अशोक सिंह गुरुवार रात करीब नौ बजे घर के पास बनी पानी की टंकी पर पानी पी रहा था। इसी दौरान उसका भाई मुकेश सिंह, भतीजे श्याम सुंदर और संदीप सिंह तथा मुकेश की पत्नी कुसुम कंवर वहां पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bharatpur: भरतपुर में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में नौ घायल, पांच की हालत गंभीर
विज्ञापन


आरोप है कि मुकेश सिंह और उसके साथ आए लोगों ने अशोक सिंह पर कुल्हाड़ी और फरसी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने से अशोक सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमले में अशोक सिंह के भाई उम्मेद सिंह, संतोष कंवर और गुलाब घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान अशोक सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर विराटनगर डीएसपी और प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि मृतक के पुत्र भीम सिंह की रिपोर्ट पर मुकेश सिंह, श्याम सुंदर, संदीप सिंह और कुसुम कंवर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है तथा मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed