{"_id":"6a2e682a257cf950ea02e5a7","slug":"bengaluru-police-si-two-head-constables-caught-taking-bribe-in-jaipur-by-acb-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4392899-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में ACB की कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में ACB की कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बेंगलुरु के एचएएल पुलिस थाने से जुड़े तीन पुलिसकर्मियों को जयपुर में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की जांच में दहेज प्रताड़ना मामले में राहत और क्लीन चिट दिलाने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।
रिश्वत लेते पकड़े गए बेंगलुरु के पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एचएएल पुलिस थाने की एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जयपुर के गणगौर होटल में 40 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
एसीबी को प्राप्त हुई थी शिकायत
एसीबी के अनुसार, चौकी जयपुर नगर-प्रथम को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्रवधु द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला बेंगलुरु के एचएएल पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच के सिलसिले में एचएएल थाने की उप निरीक्षक अनीथा के., हेड कांस्टेबल उलवप्पा और हेड कांस्टेबल यतीश के साथ जयपुर आई हुई थीं।
दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे पुलिसकर्मी
शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों पुलिसकर्मी परिवादी और उसके परिवार को मामले में राहत देने, आरोपों को कमजोर करने तथा जांच में क्लीन चिट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और होटल में बुलाकर रकम देने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन
निर्देशन पर कराया गया मामले का सत्यापन
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी को अगले दिन सुबह तक रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान
40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
योजना के तहत एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल उलवप्पा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उप निरीक्षक अनीथा के. तथा हेड कांस्टेबल यतीश को भी मामले में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।