सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Monsoon Before Monsoon? Rajasthan Sees Sharp Temperature Drop Amid Rain and Hail

Rajasthan Pre-Monsoon:मानसून से पहले ही बदला राजस्थान का मौसम, 8 डिग्री तक लुढ़का पारा; कई जिलों में बारिश-ओले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 14 Jun 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। तापमान 8 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Before Monsoon? Rajasthan Sees Sharp Temperature Drop Amid Rain and Hail
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान अचानक नीचे आ गया है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कई शहरों में पारा 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।



पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका असर जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर और आसपास के जिलों में साफ देखने को मिला, जहां कई जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर सीकर में देखने को मिला। यहां एक ही दिन में तापमान 43 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में करीब तीन इंच बारिश दर्ज की गई। जयपुर में भी आधा इंच बारिश हुई, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan News: महंत हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटा पहुंची पुलिस, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

बारिश का असर सिर्फ तापमान पर ही नहीं दिखा, बल्कि कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। भीलवाड़ा में तेज तूफान और बारिश के कारण दुकानों के बोर्ड गिर गए, जबकि कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी प्रदेश के लिए राहत भरे रह सकते हैं। विभाग ने रविवार को 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर लगभग पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बारिश और आंधी का यह दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed