{"_id":"6afc04186ac49cc8b8039f2f","slug":"trailer-collides-with-ertiga-near-nagaur-jodhpur-border-youth-killed-on-spot-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4942775-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर: नागौर-जोधपुर सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर: नागौर-जोधपुर सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत
Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
नागौर-जोधपुर जिले की सीमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन
विस्तार
नागौर-जोधपुर जिले की सीमा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेलर और अर्टिगा कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में काजणऊ निवासी सहदेव चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव चौकीदार लालाप से अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर अपने गांव काजणऊ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नागौर-जोधपुर जिले की सीमा के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान: सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, समर्थकों ने मतदान दल पर किया हमला; जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।
वहीं सुबह होते ही हादसे की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को सहदेव की मौत की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में परिजनों की मौजूदगी के बीच माहौल बेहद गमगीन हो गया। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रेलर और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
