{"_id":"6a9fe6d5c8199ce37d01335d","slug":"phalodi-doda-post-236-kg-seizure-sand-dune-car-drug-smuggling-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत के टीले में धंसी कार का खुला राज: 236 किलो डोडा पोस्त बरामद; तस्कर मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत के टीले में धंसी कार का खुला राज: 236 किलो डोडा पोस्त बरामद; तस्कर मौके से फरार
Tue, 08 Sep 2026 04:14 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:14 PM IST
सार
Rajasthann News: फलोदी में मटोल चक के पास पुलिस ने रेत के टीले में फंसी काले रंग की कार से 236 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। तस्कर कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने मटोल चक के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत के टीले में धंसी कार से 236 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ काले रंग की कार को जब्त कर लिया है और मौके से फरार अज्ञात तस्कर की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इस आधार पर उपनिरीक्षक किसनाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम को तुरंत मटोल चक के भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को रेत के टीले में बुरी तरह फंसी काले रंग की कार दिखाई दी। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें प्लास्टिक के कई कट्टे भरे हुए मिले। इन कट्टों की जांच करने पर उनके अंदर बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त पाया गया।
टीले से खींचकर निकाली गई कार
रेत में गहरे तक फंसी होने के कारण कार को बाहर निकालना पुलिस टीम के लिए काफी मशक्कत भरा काम था। जवानों ने काफी मेहनत के बाद कार को रेत से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम डोडा पोस्त से लदी कार को जब्त करके फलोदी थाने ले आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि तस्करी के दौरान कार अचानक रेत के टीले में फंस गई होगी। तस्कर ने वाहन को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी न मिलने पर वह पुलिस से बचने के लिए कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 5,393 वार्डों में पहले चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना
प्लास्टिक के कट्टे भरने के लिए हटाईं सीटें
तस्कर ने गाड़ी में अधिक मात्रा में मादक पदार्थ भरने के लिए चालक सीट के अलावा आगे की केवल एक सीट रखी थी, जबकि पीछे की सभी सीटें हटा दी थीं। इससे कार में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त के कट्टे भरे जा सके थे। कार का पिछला शीशा भी टूटा हुआ मिला है और आगे के शीशे पर खरोंच के निशान मौजूद हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर और आसपास के इलाके में फरार आरोपी की तलाश कर रही है।