Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pratapgarh 64 lakh doda chura seized scorpio illegal weapons rajasthan

प्रतापगढ़: 64 लाख रुपये का डोडाचूरा और हथियार जब्त, स्कॉर्पियो छोड़कर जंगल में भागा चालक

Mon, 16 Nov 2026 10:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,प्रतापगढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में देवगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी ने एक स्कॉर्पियो से 429 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 64 लाख 38 हजार रुपये है। गाड़ी से देसी पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और तीन नंबर प्लेट भी मिली हैं।

विज्ञापन
pratapgarh 64 lakh doda chura seized scorpio illegal weapons rajasthan
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवगढ़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से 429 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। गाड़ी की तलाशी में एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक स्कॉर्पियो को चालू हालत में छोड़कर पास के घने जंगल में फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

नाकाबंदी देखकर स्कॉर्पियो मोड़कर भागने लगा चालक

देवगढ़ थाना अधिकारी कानाराम सिरवी पुलिस टीम के साथ पुंगा तालाब पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान देवगढ़ की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी को तुरंत ग्यासपुर फंटा की तरफ मोड़ दिया और भागने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कॉर्पियो को आगे और पीछे से घेरकर रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख चालक गाड़ी को चालू हालत में ही छोड़कर पास के घने जंगल में भाग गया। पुलिस टीम ने जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर वह फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खलासी सीट के नीचे मिलीं तीन नंबर प्लेट, टूल बॉक्स में हथियार

चालक के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली। इस दौरान खलासी सीट के नीचे से तीन अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुईं। वहीं, गाड़ी के टूल बॉक्स में एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस को स्कॉर्पियो की पिछली सीटों की जगह 24 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए मिले। इनकी जांच करने पर कुल 429 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने डोडाचूरा, अवैध हथियार, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन नंबर प्लेट और स्कॉर्पियो को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब फरार चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed