सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan police takes charge, said- law violators will be punished

राजस्थान पुलिस प्रमुख ने संभाला कमान, कहा- कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

भाषा Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 22 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police takes charge, said- law violators will be punished
कपिल गर्ग
विज्ञापन

राजस्थान के नये पुलिस प्रमुख कपिल गर्ग ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला और मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं को घृणित अपराध बताते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के विरूद्ध नियामानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


इसके साथ ही गर्ग ने राज्य पुलिस को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने तथा साइबर अपराधों पर लगाम लगाने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि राज्य की नयी अशोक गहलोत सरकार ने कल ही 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इसके तहत गर्ग को राज्य पुलिस की कमान सौंपी गयी है। गर्ग ने कार्यभार संभालने के बाद आम नागरिकों में विश्वास अर्जित करने पर बल देते हुए कहा कि पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाने में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ के अनुरूप अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

महिलाओं और कमजोर वर्गों के प्रति अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं को घृणित अपराध बताते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के विरूद्ध नियामानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग को निवर्तमान पुलिस महानिदेशक ओ.पी.गल्होत्रा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। गर्ग ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित सलामी गारद का निरीक्षण किया व सलामी ली। गर्ग ने पुलिस मुख्यालय मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed