सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   200 women underwent cervical cancer screening at a camp on World Cancer Day.

Rajsamand News: विश्व कैंसर दिवस पर शिविर में 200 महिलाओं ने कराई सर्वाइकल कैंसर जांच, कलेक्टर रहे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व कैंसर दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा राजसमंद में विशाल सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर आयोजित हुआ। 200 महिलाओं की पैप स्मीयर जांच की गई। संतों व अधिकारियों ने संयमित जीवनशैली और समय पर जांच से कैंसर रोकथाम पर जोर दिया

200 women underwent cervical cancer screening at a camp on World Cancer Day.
विश्व कैंसर दिवस पर शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में राजसमंद के तेरापंथ महिला मंडल राजनगर एवं कांकरोली के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशाल सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 महिलाओं का पैप स्मीयर टेस्ट कर सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई।

इससे पूर्व स्वास्थ्य भवन में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैन मुनि सुरेश कुमार के सहवर्ती मुनि संबोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा कि “संयम खलु जीवनम्” से ही स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत होती है। आज बेमेल खान-पान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते तनाव के कारण कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यदि व्यक्ति स्वस्थ रहेगा, तभी राष्ट्र निरामय बन सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि विशाल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर खतरनाक अवश्य है, लेकिन समय पर जांच और संयमित जीवनशैली अपनाकर इससे बचाव संभव है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है।


पढ़ें: सोयाबड़ी की आड़ में शराब तस्करी, मंडार पुलिस ने 1.20 करोड़ की खेप पकड़ी; तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि जैन दर्शन के पांच सिद्धांत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह यदि जीवन में आत्मसात कर लिए जाएं तो स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। सरल और संतुलित जीवनशैली अपनाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर विजय पाई जा सकती है। इस अवसर पर सीएमएचओ हेमंत बिंदल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में रितु धोका, मनीषा कच्छारा, कल्पना बड़ोला, निरुपमा धारीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। शिविर में डॉ. ममता प्रजापत, डॉ. भव्या, डॉ. ममता, डॉ. अपराजिता शर्मा, पायल खिंची, रेखा सेरसिया, ईफती खान एवं दीपिका मेघवाल ने सेवाएं प्रदान कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed