सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   retired soldier murdered in Jhunjhunu heavy police force deployed in village

Rajasthan: झुंझुनू में रिटायर्ड फौजी की हत्या, तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: झुंझुनू के बामनवास गांव में मामूली कहासुनी के बाद रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 

retired soldier murdered in Jhunjhunu heavy police force deployed in village
मृतक फौजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में आपसी कहासुनी के बाद रिटायर्ड फौजी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह पर गांव के ही एक युवक ने चाकूनुमा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उदयवीर सिंह गांव की एक दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के अकरम नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

Trending Videos




हमला कर आरोपी फरार
अकरम ने गुस्से में आकर उदयवीर सिंह पर चाकूनुमा हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उदयवीर सिंह को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चिड़ावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नियमों का पालन कराया तो भड़के युवक, ASI के साथ की हाथापाई, वर्दी तक फाड़ी

गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मृतक के शव को चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़, पिलानी और चिड़ावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च निकाला गया। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed