फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RPSC Results Physical Efficiency Test SI Platoon Commander declared 4,019 candidates successful 1,015 posts.

आरपीएससी : एसआई और प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,015 पदों पर 4,019 उम्मीदवार सफल

Wed, 16 Sep 2026 01:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 16 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 4,019 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। भर्ती में 1,015 पद हैं, जिनमें 951 सब-इंस्पेक्टर और 64 प्लाटून कमांडर के हैं। सफल उम्मीदवार अब साक्षात्कार में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
RPSC Results Physical Efficiency Test SI Platoon Commander declared 4,019 candidates successful 1,015 posts.
RPSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का शारीरिक दक्षता परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिये अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने परीक्षा परिणाम को पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया है। आयोग इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 13 अगस्ततक किया था। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार पोर्टल से परिणाम सूची डाउनलोड करके अपना परिणाम जांच सकते हैं।

विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करें परिणाम? 

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसान प्रक्रिया के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थी 'न्यूज एंड इवेंट्स' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी स्क्रीन पर दिख रहे 'सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पीईटी परिणाम 2026' के लिंक का चुनाव करें।
  • विज्ञापन
  • लिंक पर क्लिक करते ही परिणाम की पूरी पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अभ्यर्थी इस सूची में अपना रोल नंबर खोजकर उसे देख सकते हैं।
  • अंत में अभ्यर्थी भविष्य के उपयोग और संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।


साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन
आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 4,019 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभी साक्षात्कार की तिथियां जारी नहीं की हैं। आयोग आने वाले दिनों में साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जारी करेगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी है कि वे तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर के लिए 951 पद
आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 1,015 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा। आयोग ने इन कुल पदों में सब-इंस्पेक्टर के लिए 951 पद निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही आयोग ने प्लाटून कमांडर के लिए कुल 64 पद आरक्षित किए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी अब साक्षात्कार चरण में भाग लेकर अंतिम चयन सूची में स्थान पाने का प्रयास करेंगे। आयोग अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार से संबंधित सूचना जल्द पोर्टल पर प्रकाशित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed