फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Paras Singhvi, the new Mayor of Udaipur Municipal Corporation, filed his nomination

निकाय चुनाव: उदयपुर नगर निगम के नए महापौर पारस सिंघवी ने भरा नामांकन, बीजेपी कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Wed, 16 Sep 2026 06:10 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 06:10 PM IST
Paras Singhvi, the new Mayor of Udaipur Municipal Corporation, filed his nomination

उदयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर बीजेपी में चल रही सियासी माथापच्ची अब खत्म हो गई है। पार्टी ने पारस सिंघवी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। पारस सिंघवी ने बुधवार को महापौर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान नगर निगम परिसर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर खुशी जताई।

नामांकन स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। निगम परिसर में पूरे समय गहमागहमी का माहौल बना रहा।

नामांकन के दौरान भावुक हुए पारस सिंघवी
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने नगर निगम पहुंचे पारस सिंघवी इस दौरान भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और वे अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने उदयपुर शहर के चहुंमुखी विकास की बात कही। पारस सिंघवी इससे पहले उदयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बीजेपी की ओर से उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

पढे़ं: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?

दिनेश भट्ट के नाम की उप महापौर के लिए चर्चा
महापौर पद के साथ अब सभी की नजरें उप महापौर के नाम पर टिकी हैं। बीजेपी में दिनेश भट्ट को उप महापौर बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, उप महापौर के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इससे पहले महापौर पद के लिए बीजेपी में दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर समेत कई नामों पर चर्चा चल रही थी। पार्टी के भीतर कई दौर की बैठकों और मंथन के बाद पारस सिंघवी के नाम पर सहमति बनी।

बीजेपी नेताओं ने दी बधाई
नामांकन के दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक फूल सिंह मीणा ने बीजेपी का नगर निगम में बोर्ड बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नए महापौर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उदयपुर शहर के विकास को नई दिशा देंगे। वहीं, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने पारस सिंघवी को बधाई देते हुए नए विजन के साथ शहर के विकास के लिए काम करने की बात कही। नामांकन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पारस सिंघवी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर खुशी जताई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम परिसर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना में एंटी चिट्टा और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता वॉकाथॉन, सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ

16 Sep 2026

नमो मैराथन में बालक वर्ग में मुकेश और बालिका वर्ग में सुमन पटेल ने मारी बाजी

16 Sep 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, आवास विकास सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा ये रिपोर्ट

16 Sep 2026

शिमला: फाजिल्का और मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

16 Sep 2026

मंडी: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टॉस्क वर्करों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, छह हजार रुपये मासिक वेतन से परिवार चलाना मुश्किल

16 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- जहां संजय निषाद हारे वहां राजभर जिता देंगे

16 Sep 2026

VIDEO: पुस्तक व्यापार मंडल की ओर से गणेश उत्सव के आखिरी दिन कन्या भोज का आयोजन

16 Sep 2026
विज्ञापन

लुधियाना में नगर निगम संघर्ष कमेटी ने विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर का किया घेराव

16 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर तट पर 500 ड्रोन शो के जरिए दिखाई जाएगी देश की विकास गाथा

16 Sep 2026

शिमला: काला महीना खत्म, कल से गूंजेगी शहनाई; विवाह और मांगलिक कार्यों की तैयारियां तेज

16 Sep 2026

पानीपत में पत्नी को पति ने घर से निकाला, 20 दिन सड़कों पर भटकती रही महिला

16 Sep 2026

सीएम धामी के जन्मदिवस पर यमुनोत्री धाम में हुई पूजा-अर्चना

16 Sep 2026

श्रीनगर गढ़वाल: रक्तदान शिविर को लेकर संत निरंकारी मिशन ने निकाली जागरूकता रैली

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक

मंडी: बीए में जिस विषय के 20 क्रेडिट्स होंगे, उसी में कर सकेंगे एमए; एसपीयू ने लागू की नई व्यवस्था

16 Sep 2026

VIDEO: "पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना करें"

16 Sep 2026

VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत

16 Sep 2026

उरई: बस स्टैंड पर गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी, नशे में होने की चर्चा से मचा हड़कंप

16 Sep 2026

सोलन: दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ने जीती 20वीं इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता, 52 अंकों के साथ चैंपियन

16 Sep 2026

किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति, केंद्र उठाएगा जल घटक की 90% लागत: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

16 Sep 2026

ग्वालियर: इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, किराए के डुप्लेक्स से चल रहा था खेल, पांच गिरफ्तार

16 Sep 2026

शिमला: कोटशेरा कॉलेज में आज से जुटे 600 युवा कलाकार, एचपीयू की अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता शुरू

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का आगाज, ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

16 Sep 2026

कांगड़ा: एचआईवी जागरूकता के लिए धर्मशाला में दौड़े युवा, पांच किलोमीटर रेड रन मैराथन में लिया हिस्सा

16 Sep 2026

चीन से एशियन चैंपियनशिप जीतकर लौटे कुणाल, बोले- पाकिस्तान से मुकाबला न खेलने का मलाल; देखें खास बातचीत

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन से फूल कारोबारियों के चेहरे खिले, गुलदस्तों और मालाओं की बढ़ी मांग

16 Sep 2026

शुक्लागंज: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, होमगार्ड ने रोका तो कंडक्टर भिड़ा

16 Sep 2026

कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा ऑटो और स्कूटी पर गिरा, पेंट कर छिपाई गई थी लापरवाही

16 Sep 2026

मोहाली में ईडी की रेड

16 Sep 2026

कपूरथला के गांव भदास का मनप्रीत सिंह कनाडा में पुलिस में भर्ती

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed