{"_id":"69ad22bf6501f5268e0c638e","slug":"body-of-tigress-t-94-found-in-ranthambore-national-park-sawai-madhopur-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क में मादा बाघिन T-94 का शव मिला, पोस्टमार्टम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क में मादा बाघिन T-94 का शव मिला, पोस्टमार्टम होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawai Madhopur: रणथंभौर टाईगर रिजर्व के खंडार वन क्षेत्र में मादा बाघिन T-94 का मृत शरीर घोड़ा घाटी के पास पाया गया। बाघिन की उम्र लगभग 11 वर्ष थी और इसका विचरण क्षेत्र ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया तक फैला हुआ था।
मादा बाघिन की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रणथंभौर टाईगर रिजर्व के खंडार वन क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। मादा बाघिन T-94, जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष थी, का मृत शरीर घोड़ा घाटी के नीचे देखा गया। बाघिन का विचरण क्षेत्र ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया जैसे वन क्षेत्रों तक फैला हुआ था।
Trending Videos
बाघिन के सभी अंग सुरक्षित
बाघिन का शव सुबह गश्त के दौरान स्टाफ ने पाया। खुशकिस्मती से बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार बाघिन का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद हत्याकांड में था बंद
वन्यजीव विभाग ने दिया जांच का आदेश
T-94 रणथंभौर टाईगर रिजर्व में लंबे समय से विभिन्न वन क्षेत्रों में विचरण कर रही थी और वन्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण बाघिन मानी जाती थी। उनके अचानक निधन से वन क्षेत्र में शोक का माहौल है। वन्यजीव विभाग ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम और आगे की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।