सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Foreign Woman Tourist Dies at Ranthambore After Sudden Health Deterioration, Panic Spreads

Rajasthan: रणथंभौर में अचानक बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत, मौत से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर में आयरलैंड निवासी 40 वर्षीय महिला मरियम फ्रांसिस की देर रात अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। वह होटल रणथंभौर हैरिटेज हवेली में ठहरी हुई थीं।

Foreign Woman Tourist Dies at Ranthambore After Sudden Health Deterioration, Panic Spreads
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 40 वर्षीय विदेशी महिला की देर रात तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस रणथंभौर घूमने के लिए आईं थी। वह होटल रणथंभौर हैरिटेज हवेली ठहरी थीं। तभी अचानक देर रात उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके होटल स्टॉफ की मदद से महिला को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
बीती रात खाना खाने के बाद महिला पर्यटक मरियम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे होटल स्टॉफ और उसके साथी टूरिस्टों के द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों ने बताया है कि महिला पर्यटक जब अस्पताल पहुंची तब वह ब्रेन डेड हो चुकी थी, जिसकी ईसीजी कराई गई तो रिपोर्ट फ्लैट आई। जिस पर महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला पर्यटक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। पुलिस ने भारतीय दूतावास सहित आयरलैंड दूतावास को घटना की जानकारी दी है और दूतावास से परमिशन आने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। वहीं पुलिस मृतका के साथी पर्यटकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed