फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ranthambore Tiger T108 Jai Health Update Forest Department Monitoring Injury

रणथंभौर: घायल बाघ T-108 की सेहत में सुधार, वन विभाग कर रहा निगरानी

Mon, 12 Oct 2026 04:06 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 (जय) के स्वास्थ्य में सुधार दर्ज किया गया है। चेहरे के पास चोट के निशान दिखने के बाद वन विभाग उसकी लगातार निगरानी कर रहा है। बाघ अब जंगल में सामान्य रूप से विचरण कर रहा है। चोट लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Ranthambore Tiger T108 Jai Health Update Forest Department Monitoring Injury
रणथम्भौर में बाघ T-108 की स्थिति में सुधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ टी-108 (जय) के स्वास्थ्य में काफी सुधार दर्ज किया गया है और वह क्षेत्र में सामान्य रूप से विचरण कर रहा है। चेहरे के पास चोट के निशान दिखने के बाद से वन विभाग की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही थी। बाघ को सामान्य रूप से घूमते देखना उसकी सेहत में सुधार का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य में सुधार और निगरानी
वन विभाग की फील्ड टीम ने कड़ी मशक्कत करके बाघ T-108 को ट्रैक किया था। इसके बाद से ही उसकी दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मैदानी कर्मचारियों के साथ-साथ पशु चिकित्सा टीम भी बाघ के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी में जुटी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बाघ का इस तरह जंगलों में सामान्य रूप से घूमना-फिरना बेहद राहत देने वाली बात है।
विज्ञापन


वर्चस्व के लिए संघर्ष की आशंका
रणथंभौर के प्रमुख बाघों में शामिल T-108 के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देने के बाद किसी अन्य नर बाघ के साथ उसके क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष की आशंका व्यक्त की गई थी। माना जा रहा था कि इलाके पर कब्जे को लेकर यह जंग हुई होगी। हालांकि चोट लगने के वास्तविक कारण की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: 'लाइट काटी, फिर सिर पर वार…', सिक्योरिटी गार्ड ने बताया अतर सिंह भड़ाना पर हमले के वक्त क्या हुआ

वन विभाग की टीम की निगरानी जारी
घायल होने के बाद से ही वन विभाग बाघ की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसकी सभी गतिविधियों पर निरंतर नजर बनाए हुए है। विभाग की फील्ड टीम बाघ की हरकतों का नियमित आकलन करती रहेगी। वन अधिकारियों के अनुसार, यदि निगरानी के दौरान कोई आवश्यकता महसूस होती है तो त्वरित और उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed