फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   sawai madhopur leopard captured after killing two cows released in ranthambore forest

राजस्थान: सवाई माधोपुर में मवेशियों का शिकार करने वाला लेपर्ड पिंजरे में कैद, रणथंभौर के जंगल में छोड़ा गया

Mon, 31 Aug 2026 02:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 02:14 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में रिहायशी इलाके के आसपास लगातार मवेशियों का शिकार कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले लेपर्ड को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। वन अधिकारियों के मुताबिक लेपर्ड ने दो गायों का शिकार किया था, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था।

विज्ञापन
sawai madhopur leopard captured after killing two cows released in ranthambore forest
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिहायशी इलाकों के आसपास लगातार मवेशियों का शिकार कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले एक लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया। लेपर्ड ने क्षेत्र में दो गायों का शिकार किया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने रणनीति बनाकर लेपर्ड को पिंजरे में कैद किया। इसके बाद चिकित्सकीय जांच में स्वस्थ पाए जाने पर उसे सुरक्षित रूप से रणथंभौर के जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

दो गायों का शिकार, ग्रामीणों में बढ़ा था खौफ

सवाई माधोपुर के रिहायशी क्षेत्र से सटे इलाकों में पिछले कुछ समय से लेपर्ड की गतिविधियां बढ़ गई थीं। लेपर्ड ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर दो गायों को अपना शिकार बनाया और उन्हें मार डाला। मवेशियों पर लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल बन गया था। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। लेपर्ड की लगातार मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड

वन अधिकारियों के अनुसार, लेपर्ड को पकड़ने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई और चिह्नित स्थान पर मजबूत पिंजरा लगाया गया। भोजन की तलाश में इलाके में पहुंचा लेपर्ड आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंस गया। लेपर्ड के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग की चिकित्सकीय टीम ने पिंजरे में कैद लेपर्ड की स्थिति और स्वास्थ्य की जांच की। जांच में लेपर्ड पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच के बाद रणथंभौर में छोड़ा

चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद वन अधिकारियों ने लेपर्ड को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में लेपर्ड को वाहन के जरिए रणथंभौर ले जाया गया।


रणथंभौर पहुंचने के बाद लेपर्ड को जंगल में सुरक्षित रूप से मुक्त कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। वन विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed