सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur News: Violence during Dungri Dam tractor rally, stone pelting on police, cops injured

Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध ट्रैक्टर रैली में हालात बेकाबू, पुलिस पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

डूंगरी बांध को रद्द करने की मांग को लेकर जिले में आज हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। पथराव और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Sawai Madhopur News: Violence during Dungri Dam tractor rally, stone pelting on police, cops injured
डूंगरी बांध टैक्टर रैली में पुलिसकर्मियों पर टैक्टर चढ़ाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरी बांध आंदोलन को लेकर आज सवाई माधोपुर जिले में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पेश है पूरी रिपोर्ट—

Trending Videos


पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध को रद्द किए जाने की मांग को लेकर आज डूंगरी बांध रद्द करो आंदोलन समिति के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। समिति की जिला कलेक्टर से हुई वार्ता के बाद अजनोटी गांव में किसानों को ट्रैक्टर रैली के साथ आमसभा करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार किसान अजनोटी गांव के हाईवे के पास मैदान में पहुंचे, जहां ट्रैक्टरों के साथ पड़ाव डालकर आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में वक्ताओं के भाषण चल रहे थे, तभी अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। रैली में शामिल कुछ युवाओं ने वक्ताओं का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर ट्रैक्टर मार्च करने की घोषणा कर दी।



आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस घटनाक्रम के बाद आमसभा दो हिस्सों में बंट गई। कुछ युवक ट्रैक्टर लेकर सवाई माधोपुर की ओर बढ़ने लगे। हाईवे पर पहले से तैनात पुलिस बल ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं रुके और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी किसी तरह ट्रैक्टरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

इसी दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव के कारण कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Dausa News: डिलीवरी के लिए पहुंची गर्भवती को नहीं मिला डॉक्टर, नाइट ड्यूटी में लापरवाही पर CMHO ने लगाई क्लास

हालांकि इसके बाद पुलिस ने फिर से मोर्चा संभालते हुए हाईवे पर जगह-जगह नाकाबंदी कर दी। अजनोटी से लेकर सवाई माधोपुर तक पूरा हाईवे पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अजनोटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।

पुलिस ने आंदोलनकारियों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद आमसभा सीमित दायरे में चलती रही। बाद में मलारना डूंगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को किसानों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम डूंगरी बांध को रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन समाप्त होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि करीब डेढ़ घंटे तक हालात बेहद तनावपूर्ण बने रहे लेकिन पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में डूंगरी बांध का निर्माण उन्हें स्वीकार नहीं है और सरकार को यह निर्णय तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed