Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur: 43 Candidates Contest Sarpanch Poll, 7.5-Foot Ballot Paper as Shahadat Ali Wins

सवाई माधोपुर: सरपंच की कुर्सी के लिए 43 उम्मीदवार मैदान में, सुरवाल में छापना पड़ा साढ़े सात फीट का बैलेट पेपर

Tue, 17 Nov 2026 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 04:46 PM IST
सार

सुरवाल ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में उतरे। रिकॉर्ड संख्या के चलते साढ़े सात फीट लंबा बैलेट पेपर तैयार करना पड़ा। मतदान में अतिरिक्त इंतजाम हुए और मतगणना के बाद शहादत अली ने 654 वोटों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: 43 Candidates Contest Sarpanch Poll, 7.5-Foot Ballot Paper as Shahadat Ali Wins
साढ़े सात फीट लंबे बैलेट पेपर के साथ मतदान दल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत राज संस्थाओं के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में जिले की सुरवाल ग्राम पंचायत अपने अनोखे चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चा में रही। यहां सरपंच पद के लिए प्रदेश में सर्वाधिक 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशियों की इतनी बड़ी संख्या के चलते निर्वाचन विभाग को करीब साढ़े सात फीट लंबा बैलेट पेपर तैयार करना पड़ा। मतदाताओं को इस लंबे मतपत्र में अपने पसंदीदा प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न तलाशने में तीन से चार मिनट तक का समय लगा। लंबा बैलेट पेपर होने के कारण मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त मतपेटियों की व्यवस्था भी करनी पड़ी। देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक मतदान चला, जबकि मतगणना की प्रक्रिया अगले दिन सुबह तक जारी रही। आखिरकार प्रशासन ने परिणाम घोषित किया, जिसमें शहादत अली ने 654 मतों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


साढ़े सात फीट लंबा बैलेट पेपर
प्रदेश की 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 43 प्रत्याशी सवाई माधोपुर जिले की सुरवाल ग्राम पंचायत में चुनाव मैदान में थे। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण निर्वाचन विभाग को करीब साढ़े सात फीट लंबा बैलेट पेपर तैयार करना पड़ा। मतदाताओं को इस मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न तलाशने में तीन से चार मिनट तक लगे।
विज्ञापन


सुरवाल ग्राम पंचायत में कुल 19 वार्डों के लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। सरपंच के साथ वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान कराया गया। लंबे बैलेट पेपर और मतदान प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर दो अतिरिक्त मतपेटियों की व्यवस्था की गई। इस तरह आठों बूथों पर कुल 16 अतिरिक्त मतपेटियां लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं: राजस्थान: सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, समर्थकों ने मतदान दल पर किया हमला; जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी

मतदान व्यवस्था संभालने के लिए 80 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया था। इसके अलावा 11 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था भी की गई। बैलेट पेपर तैयार करने के काम में रात के समय 98 कर्मचारियों ने ड्यूटी निभाई। प्रत्याशियों की अधिक संख्या के बावजूद मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रही। पुलिस प्रशासन की टीमें भी पूरे समय सतर्क रहीं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदाताओं को लंबे मतपत्र के कारण सामान्य से अधिक समय लगा, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक चली।

सुरवाल ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या में पिछले तीन दशकों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 1995 के चुनाव में यहां केवल चार प्रत्याशी मैदान में थे। वर्ष 2000 में यह संख्या बढ़कर आठ और 2005 में 20 हो गई। वर्ष 2010 में 27 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जबकि 2015 में यह संख्या घटकर 10 रह गई। वर्ष 2020 में 34 प्रत्याशी मैदान में उतरे और इस बार 2026 के चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 43 तक पहुंच गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अगले दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक चली। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव परिणाम घोषित किया। 


शहादत अली ने जीता चुनाव
43 प्रत्याशियों के बीच हुए इस मुकाबले में शहादत अली ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,792 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं मनभर देवी को 1,138 वोट मिले। इस तरह शहादत अली ने 654 मतों के अंतर से सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। सुरवाल ग्राम पंचायत में कुल 6,654 मतदाता हैं। चुनाव में 43 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इनमें से 23 प्रत्याशियों को 10 से भी कम वोट मिले। कुछ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिलने की जानकारी सामने आई है। नवनिर्वाचित सरपंच शहादत अली ने कहा कि गांव के लोगों ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस भरोसे पर खरा उतरने के साथ गांव का विकास कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

खास बात यह है कि शहादत अली सऊदी अरब में रहते हैं और चुनाव से महज पांच दिन पहले ही गांव पहुंचे थे। गांव आने के बाद उन्होंने सरपंच पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया और 42 अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली। इस अनोखे चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में प्रत्याशी, साढ़े सात फीट लंबा बैलेट पेपर और अतिरिक्त व्यवस्थाएं पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed