{"_id":"68db5b62ec01cdaed20e6072","slug":"monsoon-departs-yet-sikar-witnesses-heavy-rain-waterlogging-at-many-places-sikar-news-c-1-1-noi1438-3464666-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: सीकर में मानसून के बाद भी तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव; आमजन हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: सीकर में मानसून के बाद भी तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव; आमजन हुए परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Sikar Heavy Rains: सीकर में मानसून के बाद अचानक हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के लो प्रेशर सिस्टम के कारण मौसम सक्रिय है, जिससे दो-तीन दिन तक बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान है।
भारी बारिश से रिहायशी इलाकों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में मानसून विदाई के बावजूद मौसम ने अचानक करवट ली है। सीकर जिले में आज सुबह फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे कई निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को सड़क पर आवाजाही में कठिनाइयां आईं और कई घरों तथा सार्वजनिक स्थलों में पानी जमा हो गया।
Trending Videos
मानसून की विदाई और अचानक बदलाव
प्रदेश में मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां फिर सक्रिय हो गई हैं। सीकर जिले में करीब 22 दिन बाद बारिश हुई है। इससे पहले यहां 8 सितंबर को फतेहपुर में मात्र 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
येलो अलर्ट और मौसम पूर्वानुमान
जयपुर मौसम केंद्र ने राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही और जालौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें
तापमान में गिरावट और सर्दी का असर
बारिश के बाद प्रदेश के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। लगातार बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और सुबह एवं शाम के समय गुलाबी सर्दी का असर बढ़ सकता है।
जलभराव से स्थानीय लोगों की परेशानी
सीकर जिले में फतेहपुर के छतरिया बस स्टैंड पर सुबह हुई बारिश के कारण 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो गया। बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk: जोधपुर सेंट्रल जेल में वांगचुक से मिलने पहुंचे माकपा सांसद, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन