सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Limited to Event Management Govind Dotasra Slams Rajasthan Govt Over Youth, Farmer Issues

'बीजेपी केवल इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित': गोविंद डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- युवा और किसान परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में युवा, किसान और आम जनता समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार और आयोजनों में व्यस्त है।

BJP Limited to Event Management Govind Dotasra Slams Rajasthan Govt Over Youth, Farmer Issues
फाइल फोटो- गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में युवाओं, किसानों और आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार समाधान की बजाय आयोजनों और प्रचार-प्रसार में अधिक व्यस्त नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से दूर होकर केवल इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित रह गई है।


युवाओं को भविष्य की चिंता- डोटासरा
सीकर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद डोटासरा ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति में है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा में विद्यार्थियों की आत्महत्या की घटनाओं ने पूरे देश को चिंतित किया है। ऐसे समय में सरकार को युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को राहुल गांधी करेंगे संवाद
गोविंद डोटासरा ने बताया कि 17 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोटा पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे छात्रों की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों, मानसिक तनाव और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डोटासरा ने कहा कि युवाओं की अपेक्षाओं और वर्तमान परिस्थितियों के बीच बढ़ता अंतर चिंता का विषय है।
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
प्रदेश में बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि आम लोग लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित है।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान

भाजपा ने कितने वादे निभाए?
भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों पर सवाल उठाते हुए डोटासरा ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जनता के बीच जाना चाहती है तो उसे पहले यह बताना चाहिए कि अब तक किए गए वादों और योजनाओं का कितना लाभ लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और पानी जैसे मुद्दे आज भी आम जनता के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

नौकरी से हटाना परिवारों के लिए गंभीर संकट
संविदा कर्मचारियों के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। डोटासरा ने कहा कि कर्मचारियों को नौकरी से हटाने जैसी घटनाएं परिवारों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रही हैं। सरकार को रोजगार सुरक्षा और कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देखना चाहती है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और युवाओं, किसानों तथा कर्मचारियों की आवाज बनने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed