{"_id":"67c5d68fb64e0eba8a093c1e","slug":"sikar-news-khatu-shyam-ji-s-market-closed-indefinitely-during-falgun-fair-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: फाल्गुन मेले में खाटू श्याम जी के बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, सड़कों पर उतरे लोग, जानिए बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: फाल्गुन मेले में खाटू श्याम जी के बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, सड़कों पर उतरे लोग, जानिए बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
स्थानीय नौकरीपेशा लोग भी रोक-टोक और बेरिकेडिंग से परेशान हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। व्यापारियों का आरोप है कि मेला कमेटी ने लोकल आईडी पर आवागमन की अनुमति देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है।
बंद हुए खाटू श्याम जी के बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में पुलिस और प्रशासन ने खाटूवासियों और बाजार के आवागमन के रास्ते बंद करने पर सोमवार को स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध में उतर आए। खाटूधाम व्यापार मंडल के आह्वान पर श्याम नगरी का पूरा बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
Trending Videos
इधर, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं खास तौर पर बुजुर्ग और दिव्यांगों को मंदिर तक पहुंचने में खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में श्याम भक्तों सहित स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस और प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने रात को मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसका अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद माहौल और गरमा गया और बाजार बंद की रणनीति तैयार होने लग गई थी। दोपहर बाद सभी ने एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया। ऐसे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोक-टोक से स्थानीय व्यापारी परेशान
मेले में स्थानीय नौकरी पेशा लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। रास्तों के डायवर्जन व बेरिकेडिंग के चलते सुरक्षा कर्मी जगह-जगह उन्हें रोक रहे हैं। ऐसे में उनका घर से काम पर आना-जाना भी मुश्किल हो गया। व्यापारियों का कहना है कि मेला कमेटी की बैठक में लोकल आइडी दिखाने पर स्थानीय लोगों का आवागमन सुचारू रखने का वादा किया गया था, लेकिन उसकी पालना नहीं हो पा रही।

कमेंट
कमेंट X