{"_id":"6a454404a3eb9205db019846","slug":"sirohi-news-fire-breaks-out-in-suryanagari-express-coach-grp-constable-s-swift-action-averts-major-tragedy-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, जीआरपी कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, जीआरपी कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Wed, 01 Jul 2026 10:14 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:14 PM IST
सार
जोधपुर से बांद्रा जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते जीआरपी कांस्टेबल ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
जीआरपी कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस (सूर्यनगरी एक्सप्रेस) के एक कोच में बुधवार को अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना भगत की कोठी स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल पारसाराम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए कोच में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूर्यनगरी एक्सप्रेस रोजाना की तरह जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही भगत की कोठी स्टेशन के समीप पहुंची, उसके एम-5 कोच में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे कोच में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: 20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध विवाद, समझौते के बाद किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को एहतियातन भगत की कोठी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात आबूरोड रेलवे पुलिस थाने के कांस्टेबल पारसाराम मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए कोच में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद रेलवे अधिकारियों ने कोच का निरीक्षण किया और सुरक्षा जांच पूरी होने पर ट्रेन को बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना कर दिया। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आबूरोड रेलवे पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि कांस्टेबल पारसाराम ने साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टाल दी। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की जाएगी।