सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Strict action against illegal mining in Sirohi, 14 vehicles including a JCB seized in action by 5 teams

Sirohi News: सिरोही में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, पांच दलों की कार्रवाई में जेसीबी सहित 14 वाहन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर अल्पा चौधरी की अगुवाई में अभियान जारी है। तीन दिनों में 14 वाहन जब्त कर 5.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। पांच विभागों की टीमें संयुक्त कार्रवाई कर रही हैं।

Strict action against illegal mining in Sirohi, 14 vehicles including a JCB seized in action by 5 teams
सिरोही में अवैध खनन को रोकने के लिए पांच दल गठित कर कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अगुवाई में गठित पांच संयुक्त दलों ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते तीन दिनों में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 1 जेसीबी, 2 डंपर, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 टिपर जब्त किए गए हैं। इस दौरान 5.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos

 
कलेक्टर और एसपी कर रहे निगरानी
अभियान की प्रभावी निगरानी जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान द्वारा की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाना है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अरावली संरक्षण को लेकर विशेष अभियान
खनन विभाग के अभियंता ने बताया कि अरावली पर्वतमाला दुनिया की सबसे पुरानी भूगर्भीय संरचनाओं में से एक है, जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैली हुई है। इसकी पारिस्थितिकीय भूमिका, मरुस्थलीकरण रोकने की क्षमता, जैव विविधता और जल पुनर्भरण के महत्व को देखते हुए इसके संरक्षण के लिए अवैध खनन पर रोक अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में राज्य सरकार के आदेशानुसार 15 जनवरी 2026 तक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
 
पांच विभागों की संयुक्त टीमें मैदान में
इस अभियान में खान, वन एवं पर्यावरण, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग को शामिल किया गया है। जिले में पांच दल गठित कर उपखंड अधिकारियों को दल प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पकड़े, 91 लाख की रंगदारी बरामद; जोधपुर से पंजाब तक नेटवर्क बेनकाब
 
तीन दिनों में हुई ठोस कार्रवाई
खनन अभियंता के अनुसार 29 दिसंबर 2025 से लगातार चेकिंग की जा रही है। सिरोही तहसील में एक प्रकरण में 1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 टिपर जब्त किया गया। आबूरोड तहसील में 2 ट्रैक्टर, पिंडवाड़ा क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और शिवगंज में 2 प्रकरणों में 1 ट्रेलर व 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज का अवैध निर्गमन करते पकड़ा गया। कुल 14 प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जब्त किया गया और 5.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
 
उपखंड स्तरीय दलों और एसआईटी टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन करने वालों में भय का माहौल बन गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed