सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 arrested, Scorpio car seized with 4 live cartridges, 1 magazine, and 1 sword

Sirohi News: आबूरोड़ पुलिस की नाकाबंदी में तीन गिरफ्तार, कार से हथियार बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

सिरोही के आबूरोड़ क्षेत्र में रीको थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो कार से अवैध हथियार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

3 arrested, Scorpio car seized with 4 live cartridges, 1 magazine, and 1 sword
sirohi news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड रीको पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो कार से 4 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक धारदार तलवार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नाकाबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वे पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


स्कॉर्पियो रोककर पुलिस ने ली थी तलाशी

यह कार्रवाई रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें हथियार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने हथियार और वाहन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दातारसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत निवासी झिंझिनयाली जिला जैसलमेर, सवाईसिंह पुत्र सगतसिंह राजपूत निवासी गिराब जिला बाड़मेर और दलपतसिंह पुत्र पदमसिंह राजपूत निवासी रामसर जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विक्रम कुमार सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राज्यसभा में गूंजा 'दिल्ली लैंड पूलिंग पॉलिसी' का मुद्दा,सांसद नीरज डांगी ने देरी पर उठाए सवाल

पुलिस को देखकर वाहन ने बढ़ाई गति

जानकारी के अनुसार, सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर मावल चौकी गुजरात सीमा के पास स्थित है, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आबूरोड की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने नाकाबंदी देखकर अचानक दिशा बदल ली और तेज गति से भागने लगी। पुलिस ने तुरंत पीछा कर मावल ग्रोथ सेंटर के पास वाहन को रुकवाया और तलाशी में हथियार बरामद किए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed