Sirohi News: आबूरोड के तपोवन में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, 41 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सिरोही के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन परिसर में रेडियो मधुबन के तत्वावधान में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 41 खिलाड़ियों, जिनमें 10 बालिकाएं शामिल थीं, ने भाग लिया। समापन पर प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिरोही के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन परिसर में रेडियो मधुबन के तत्वावधान में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 41 खिलाड़ियों, जिनमें 10 बालिकाएं शामिल थीं, ने भाग लिया। समापन पर प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आबूरोड स्थित तपोवन परिसर में सामुदायिक रेडियो रेडियो मधुबन (107.8 FM) के तत्वावधान में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 10 बालिकाएं भी शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया। इसमें बालक, बालिका, महिला तथा अंडर-10 और अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से इंडियन राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं रिकर्व और कंपाउंड राउंड में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन कोच सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। बीके रमेश ने समन्वय किया, जबकि बीके कमलभाई और बीके रोहितभाई ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पढे़ं: अमायरा मौत मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को, परिवार ने की नई कानूनी मांगें
समारोह को संबोधित करते हुए बीके भारत ने कहा कि अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच भी महत्वपूर्ण है। राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ता है, जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
बीके कृष्णा बहन ने तीरंदाजी में लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने और एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए। इस दौरान खिलाड़ियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया और तीरंदाजी पर आधारित एक प्रेरक वीडियो दिखाया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।