सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   8.160 kg of suspected marijuana seized from an unnumbered Scorpio car

Sirohi Crime: रोहिड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबरी स्कॉर्पियो से आठ किलो गांजा; चार तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रात के अंधेरे में चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी का इस्तेमाल कर गांजे की तस्करी करते थे, ताकि संदेह से बचा जा सके। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है

8.160 kg of suspected marijuana seized from an unnumbered Scorpio car
सिरोही। रोहिड़ा पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो कार से 8.160 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ गांजा जब्त कर 4 आ
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रोहिड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वाटेरा नदी स्थित वाटेरी माता रोड पर एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार से 8.160 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा राउंड, चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी और स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम वाटेरा नदी के रपट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वाटेरी माता रोड पर एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर उसमें सवार दो लोग मौके से भागने लगे, जबकि दो अन्य को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो कार में छिपाकर रखे गए एक कट्टे से करीब 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने एक पिस्टल, एक जिंदा राउंड, चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी और वाहन को जब्त कर लिया।   

पढ़ें: विराट हिंदू सम्मेलन: सवाई माधोपुर में आस्था के साथ निकली कलश यात्रा, 251 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंज उठा शहर

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यासीन मंसूरी पुत्र रजाक मंसूरी निवासी धमाणा (थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़), शिवलाल पुत्र शंकरलाल जाट निवासी गिलुण्ड (थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद), विष्णु जाट पुत्र रोशनलाल जाट निवासी पछमता (थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद) एवं वजाराम पुत्र भोमाराम गमेती भील निवासी सिलवाफली वालोरिया, हाल जोड़फली वाटेरा (थाना रोहिड़ा) के रूप में हुई है।

चिल्ड्रन बैंक के नोटों से करते थे गांजे की तस्करी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रात के अंधेरे में चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी का इस्तेमाल कर गांजे की तस्करी करते थे, ताकि संदेह से बचा जा सके। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में रोहिड़ा थाना के हेडकांस्टेबल रोहिताश कुमार, प्रागाराम, महेन्द्र सिंह, रमेश कुमार तथा कांस्टेबल बजरंग लाल, अमन कुमार, सरूपाराम, कानजी कुमार, राजेश कुमार, कृष्णपाल सिंह और नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed