सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Surprise inspection of Sirohi District Jail Judge Rupa Gupta took stock of arrangements

Sirohi: सिरोही जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण, न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi: सिरोही जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने मंगलवार को जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
 

Surprise inspection of Sirohi District Jail Judge Rupa Gupta took stock of arrangements
जेल का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सिरोही जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई और कैदियों से सुविधाओं व समस्याओं के बारे में सीधे संवाद किया गया। टीम ने कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल, कपड़े धोने के लिए जल, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Trending Videos


आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की जांच
निरीक्षण के दौरान जेल में कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं एवं पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही यह भी जांच की गई कि कारागृह में क्षमता से अधिक कैदी तो नहीं हैं तथा कैदियों की संख्या के अनुरूप स्नानागार की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं। जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कैदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निःशुल्क विधिक सहायता व मुलाकात व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान कैदियों को दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, उनके प्रकरणों की जानकारी, अधिवक्ताओं से संपर्क एवं लोक अदालत से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही कैदियों के परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था को नियमानुसार संचालित किए जाने की जानकारी ली गई। टीम ने कैदियों से अलग-अलग संवाद कर भोजन, पेयजल एवं कपड़े धोने की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

ये भी पढ़ें: गहनों की लालच ने ली महिला की जान, लुटेरों ने हत्या कर लूटे सोने-चांदी के जेवर

कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी, समाज एवं न्याय अधिकारिता विभाग सिरोही के उपनिदेशक राजेन्द्र राजपुरोहित, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दामोदर देवासी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजय माथुर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed