फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Large consignment of opium worth ₹1 crore seized in Abu Road

सिरोही: आबूरोड में एक करोड़ की अफीम का बड़ा जखीरा पकड़ा, मिनी ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 06:57 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड के मावल चेकपोस्ट पर रीको पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। खेप ट्रक के केबिन में रखे बैग में छिपाई गई थी। 

विज्ञापन
Large consignment of opium worth ₹1 crore seized in Abu Road
ट्रक के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से राजस्थान के रास्ते गुजरात तक मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर मावल चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक मिनी ट्रक की तलाशी लेकर अफीम का दूध बरामद किया। चालक केबिन में रखे बैग के भीतर खेप छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम किसने भेजी थी और गुजरात में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक की तलाशी में मिली अफीम
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेयसिंह राठौड़ के निर्देशन में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित मावल चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक के केबिन में रखे बैग की जांच करने पर उसमें अफीम का दूध मिला। वजन करने पर कुल 20 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मिनी ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमच से गुजरात के सिद्धपुर पहुंचानी थी खेप
गिरफ्तार चालक की पहचान महादेव प्रजापत (24) पुत्र देवानंद निवासी धराड़, थाना बिलपांक, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अफीम मध्यप्रदेश के नीमच से लाकर गुजरात के सिद्धपुर में सप्लाई देने की बात बताई है।


अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम किससे खरीदी गई थी, खेप भेजने वाले कौन हैं और गुजरात में इसका अंतिम खरीदार कौन था। पुलिस के मुताबिक, इन कड़ियों की जांच से तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सकती है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और आबूराज वृत्ताधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई। आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed