सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Tikaram Jully Says Upholding Ideal Values in Current Politics is Need of the Hour

Sirohi News: 'मौजूदा राजनीति में आदर्श मूल्यों की स्थापना समय की जरूरत', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में टीकाराम जूली ने राजनीति में आदर्श मूल्यों की जरूरत बताई। उन्होंने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम कहा। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और ब्रह्माकुमारीज सदस्य मौजूद रहे।

Sirohi News: Tikaram Jully Says Upholding Ideal Values in Current Politics is Need of the Hour
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबूरोड में भारत एवं नेपाल के प्रतिनिधियों के राजयोग शिविर को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक दौर पर अपने विचार रखे और राजनीति में आदर्श स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

Trending Videos

 
राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बताया
समारोह में टीकाराम जूली ने कहा कि परमात्मा के घर में वही आता है जिस पर उसकी विशेष कृपा होती है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के उद्देश्य से आए हैं। उनके अनुसार जनता की सेवा ही राजनीति का वास्तविक मकसद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोभ-लालच से घट रहा विश्वास
उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीति में आदर्श स्थापित करने की जरूरत है। जूली ने कहा कि लोभ और लालच के भाव के कारण राजनेताओं से लोगों का विश्वास उठ रहा है। इसी वजह से लोग राजनीति को अच्छी दृष्टि से नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीति में आदर्श मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए।

पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान विधानसभा को बम धमकी पर अशोक गहलोत का हमला, बोले- अपराधी कानून व्यवस्था का उड़ा रहे मजाक
 
ब्रह्माकुमारीज पदाधिकारियों ने भी रखे विचार
समारोह में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव बीके करुणा ने कहा कि आध्यात्म और राजयोग व्यक्ति को स्वयं का नेतृत्व करना सिखाता है। जब व्यक्ति खुद का नेतृत्व करना सीख जाता है, तब वह सहज रूप से दूसरों का नेतृत्व भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान पूरे विश्व में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का कार्य कर रहा है।
 
राजनीति में मूल्यों और अध्यात्म की जरूरत बताई
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि राजनीति में मूल्यों की बहुत आवश्यकता है। इसलिए राजनीति में भी राजयोग और अध्यात्म की अति आवश्यकता है। क्षेत्रीय विधायक मोतीराम कोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ब्रह्माकुमारीज राजापार्क सबजोन प्रभारी बीके पूनम ने राजयोग का अभ्यास करवाया।

सिरोही। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरर्राष्ट्रीय म
 
जयंती दीदी से भी की मुलाकात
इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। जयंती दीदी ने मौजूदा समस्याओं का समाधान राजयोग बताते हुए आध्यात्मिकता अपनाने की सलाह दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed