सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mount Abu's temperature dipped to -3 amid cold winds, with snow lying in the open.

Sirohi News: माउंटआबू में ठंड का जादू, बर्फ ने बढ़ाया वीकेंड का रोमांच, पर्यटकों ने किया खूब आनंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में मौसम की ठंडक और धुंध-कोहरे ने इस वीकेंड का अनुभव और भी खास बना दिया। सूरत और अन्य राज्यों से आए पर्यटक माउंटआबू की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीले नजारों को देखकर बेहद खुश हैं।

Mount Abu's temperature dipped to -3 amid cold winds, with snow lying in the open.
बर्फ और कोहरे की चादर में लिपटा माउंटआबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम में आए बदलाव का असर प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू सहित जिलेभर में दिखाई दे रहा है। बीते दिनों की तरह माउंटआबू में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह यहां का तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस बार की ठंड का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। वीकेंड सीजन में घूमने आए पर्यटक इस मौसम का खुलकर आनंद ले रहे हैं।
Trending Videos


रविवार को माउंटआबू में सर्दी अपने चरम पर रही। रातभर ठंडी हवाएं चलने के साथ ही सुबह धुंध और कोहरे का माहौल बना रहा। नक्कीलेक परिक्रमा पथ, पोलोग्राउंड, गुरुशिखर, अचलगढ़, देलवाड़ा, सनसेट पॉइंट, हनीमून प्वाइंट, ओरिया, जवाई और उत्तरज सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह तक दृश्यता कम रही। खुले मैदानों में पेड़-पौधों, घास और वाहनों पर बर्फ की चादर जम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्मागर्म नाश्ता और चाय-कोफी के साथ अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म रखे हुए नजर आए। वीकेंड सीजन होने के कारण शनिवार से ही पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी है।

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या

पर्यटक इस मौसम को बेहद खुशनुमा बता रहे हैं। सूरत, गुजरात से आए भावेशभाई ने कहा कि माउंटआबू का मौसम देखकर ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग खुद धरती पर उतर आया है। उनका कहना है कि बड़े शहरों में ऐसा मौसम नहीं देखने को मिलता। कीर्तिबेन ने कहा कि जब भी मौका मिलता है वे परिवार के साथ माउंटआबू घूमने आती हैं। सुबह अपने रूम से बाहर निकलते ही वाहनों और सामान पर जमी बर्फ देखकर उनका मन बहुत खुश हो जाता है। माउंटआबू की ठंडी हवाओं, धुंध और बर्फ से ढकी सुंदरता ने पर्यटकों को इस वीकेंड का मजा दोगुना कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed