{"_id":"69834807328bfde56b0b4fad","slug":"punjab-made-liquor-was-being-smuggled-under-the-guise-of-plastic-bags-filled-with-soyabean-800-cartons-seized-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3915319-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सोयाबड़ी की आड़ में शराब तस्करी, मंडार पुलिस ने 1.20 करोड़ की खेप पकड़ी; तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सोयाबड़ी की आड़ में शराब तस्करी, मंडार पुलिस ने 1.20 करोड़ की खेप पकड़ी; तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडार पुलिस ने सोयाबड़ी से भरे प्लास्टिक कट्टों की आड़ में की जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने 800 कार्टन शराब और एक ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मंडार पुलिस द्वारा ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिरोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थानास्तरीय टीम ने मंडार टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका।
Trending Videos
तलाशी के दौरान ट्रक में सोयाबड़ी से भरे प्लास्टिक कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब के 800 कार्टन बरामद किए गए। पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ट्रक सहित 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में परसनेउ, थाना राजलदेसर, जिला चुरू निवासी गणेशाराम पुत्र प्रेमाराम नायक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कुलदीप सिंह, सोहनलाल, आसूराम, श्रवण कुमार, अमराराम, हनुमान पुनियां और हेमाराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: हरियाणा से गुजरात तक शराब का साम्राज्य, दुबई में टूटा अनिल पांड्या का नेटवर्क; कैसे पहुंची एटीएस?
पंजाब-हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब से भरा ट्रक पंजाब-हरियाणा से लेकर चला था और उसे कोटपुतली-बहरोड़, जयपुर, अजमेर, ब्यावर और पाली होते हुए गुजरात में सप्लाई करनी थी। इस पूरे नेटवर्क को लेकर पुलिस विस्तृत अनुसंधान कर रही है।
बीते 6 माह में 28 बड़ी कार्रवाई, 6680 कार्टन जब्त
पुलिस के अनुसार, बीते छह माह में शराब तस्करी के खिलाफ 28 बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। इस दौरान 6680 कार्टन शराब, 16 ट्रक और 12 छोटे वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।