सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Relief for Electricity Consumers 24×7 Control Room Established New System Implemented for Complaint Redressal

Sirohi News: बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित; शिकायत निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किए गए हैं। उपखंड स्तर पर निर्धारित समय में शिकायत दर्ज होगी। डिस्कॉम ने त्वरित निस्तारण और बेहतर सेवा का दावा किया है।

Relief for Electricity Consumers 24×7 Control Room Established New System Implemented for Complaint Redressal
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डिस्कॉम प्रशासन द्वारा जिला एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता उपखंड स्तर पर रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

Trending Videos

 
गर्मी में बढ़ती बिजली समस्याओं को देखते हुए निर्णय
गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या सामने आती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वे स्थानीय कार्यालयों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी संपर्क करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें समय पर समाधान नहीं मिल पाता। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
डिस्कॉम का दावा- उपभोक्ताओं को मिलेगी तत्काल राहत
डिस्कॉम प्रशासन का कहना है कि कंट्रोल रूम की स्थापना से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। इससे बिजली से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें- अजमेर में भीषण हादसा: शराबी चालक ने बेकाबू ट्रेलर से बरपाया कहर; 50 मीटर तक घसीटी बाइक, महिला की मौत से हड़कंप
 
कर्मचारियों को शालीनता बरतने और तत्परता दिखाने के निर्देश
डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता आईडी चारण ने बताया कि कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों को उपभोक्ताओं से शालीनता से पेश आने और तत्परता पूर्वक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपखंड स्तर के कर्मचारियों को वीसी के माध्यम से कार्यकुशलता बढ़ाने और शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के लिए पाबंद किया गया है।
 
24×7 और निर्धारित समय पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा
अधिशाषी अभियंता आईडी चारण के अनुसार उपभोक्ता एसई ऑफिस में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 9257031411 और 9257031413 पर 24×7 कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा सबडिवीजन सिरोही, जावाल, कालंद्री, शिवगंज, कैलाशनगर, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड शहरी, आबूरोड ग्रामीण, माउंटआबू, रेवदर और मंडार में संबंधित नंबरों पर रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम के केंद्रीय कंट्रोल रूम नंबर 18001806045 और 1912 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है, वहीं +91 94133 59064 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपभोक्ता अपनी समस्या भेज सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed