सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   sirohi aburoad hut fire mother baby death tragic incident news

Rajasthan: झोपड़ी में लगी भीषण आग, मां और 4 माह के मासूम की हुई दर्दनाक मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में मावल सरहद के पास बने कच्चे झोपड़े में अचानक आग लग गई। आग में गोविन्द पुत्री हिंदुराम जोगी और उसका चार महीने का मासूम पुत्र विष्णु जलकर मौत के घाट पहुंच गए।

sirohi aburoad hut fire mother baby death tragic incident news
झोपड़े में लगी आग ने निगल लिया मां-बच्चे का जीवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। रीको थाना क्षेत्र के मावल सरहद के पास नदी के किनारे बने एक कच्चे झोपड़े में अचानक आग लगने से मां और उसके चार महीने के मासूम पुत्र की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार झोपड़े में अचानक आग भड़क गई। अंदर मौजूद गोविन्द पुत्री हिंदुराम जोगी और उसका चार महीने का पुत्र विष्णु आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Trending Videos

पुलिस और प्रशासन हरकत में आया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सीओ गोमाराम, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक मां और मासूम के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि आग अचानक कैसे लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed