{"_id":"6623f6505ccc4bb8560b2a68","slug":"sirohi-pm-narendra-modi-will-hold-a-public-meeting-in-bhinmal-for-lumbaram-chaudhary-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: गहलोत की जोर आजमाइश के बाद कल भीनमाल आएंगे PM मोदी, यहां वैभव गहलोत और लुंबाराम में है सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: गहलोत की जोर आजमाइश के बाद कल भीनमाल आएंगे PM मोदी, यहां वैभव गहलोत और लुंबाराम में है सीधी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही/जालौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जालौर-सिरोही लोकसभा में इस बार प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की टक्कर है। गहलोत यहां लगातार दौरे कर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री रविवार को यहां जनसभा करने जा रहे हैं।
कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भीनमाल आएंगे। यहां सवेरे 10 बजे 72 जिनालय के पास, रामसीन रोड, भीनमाल में भाजपा के जालौर-सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
Trending Videos
गौरतलब है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और भाजपा की ओर से लुंबाराम चौधरी आमने सामने हैं। कांग्रेस ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार सभाएं कर अपने बेटे के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरोही जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा को लेकर जिले के सभी 23 मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सिरोही में शनिवार को घर-घर पीले चावल बांटकर लोगों को प्रधानमंत्री की सभा में आने का निमंत्रण दिया गया है। हरेक मंडल से 500 लोगों के प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
आबूरोड शहर को चार भागों में बांटा
आबूरोड भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा के लिए आबूरोड शहर को चार भागों में बांटकर पार्षद अमर सिंह, अर्जुन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शैलेश प्रजापति को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें प्रधानमंत्री की सभा में चलने का आग्रह कर रहे हैं।